Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hockey India हॉकी स्टिक वितरण Hockey India देश भर में बांटेगा 11,000 हॉकी स्टिक

March 29, 2023

Hockey India हॉकी स्टिक वितरण Hockey India देश भर में बांटेगा 11,000 हॉकी स्टिक

नई दिल्ली: हॉकी इंडिया ने भारत भर में खेल के विकास को बढ़ावा देने के लिये अपनी राज्य सदस्य इकाइयों और हॉकी अकादमियों को 11,000 से अधिक हॉकी स्टिक, 3,300 हॉकी बॉल और अन्य महत्वपूर्ण खेल सुरक्षा उपकरण वितरित करने की घोषणा बुधवार को की। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. दिलीप टिर्की ने कहा कि यह पहल इस देश में नवोदित हॉकी खिलाड़यिों को बेहतर बनने में मदद करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश में महत्वाकांक्षी हॉकी खिलाड़यिों को उनके करियर के शुरुआती दौर में उचित उपकरण मिले।

देश भर में सदस्य इकाइयों और विभिन्न हॉकी अकादमियों को उचित संसाधनों से लैस करने की पहल की गयी है, जो भारत के सभी क्षेत्रों में खिलाड़यिों के विकास में मदद करेगी।’’ हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हॉकी इंडिया की सभी सदस्य इकाइयां और हॉकी अकादमियां उन सभी चीजों से सुसज्जित हों जिनकी उन्हें खेल का विकास करने के लिये आवश्यकता है। हमारे पास देश के सभी क्षेत्रों में प्रतिभा की भरमार है। हमारा उद्देश्य उन्हें गुणवत्तापूर्ण उपकरण प्रदान करना है जो उन्हें हॉकी करियर के शुरुआती चरणों में उनके विकास में मदद कर सके।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें