Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hockey World Cup : Odisha के CM Naveen Patnaik ने इन दो खिलाड़ियों के लिए की ईनाम की घोषणा

January 13, 2023

Hockey World Cup : Odisha के CM Naveen Patnaik ने इन दो खिलाड़ियों के लिए की ईनाम की घोषणा

राउरकेलाः ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को 10-10 लाख रुपये के ईनाम की घोषणा की जो एफआईएच ओडिशा पुरुष हॉकी विश्व कप में भाग लेने वाले ओडिशा के रहने वाले भारतीय खिलाड़ियों अमित रोहिदास और नीलम संजीप सेस को दिए जाएंगे। रोहिदास और सेस दोनों ने भारतीय टीम में जगह बनाई जो शुक्रवार को स्पेन के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी। टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता रोहिदास भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह के उपकप्तान भी हैं। उसके नाम पर 127 मैच का अनुभव हैं, लेकिन पेनल्टी कार्नर के दौरान डिफेंडर को हमेशा एक विकल्प के रूप में उपयोग किया जाता है और उसने अब तक 18 अंतरराष्ट्रीय गोल किए हैं।

रोहिदास के साथ डिफेंस में गोल की रखवाली स्थानीय खिलाड़ी संजीप सेस करेंगे। 30 अंतरराष्ट्रीय मैच और पांच गोल के साथ विश्व कप स्थल से कुछ किलोमीटर दूर कदोबहाल गांव के रहने वाले संजीप सेस राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में अपनी उपस्थिति से घरेलू दर्शकों को उत्साहित करने की कोशिश करेंगे। ‘हॉकी का पालनहार’ सुंदरगढ़ के लिए यह गर्व का क्षण होगा, जब दोनों खिलाड़ी भारतीय रंग पहनकर मैदान पर उतरेंगे। राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में दर्शक निश्चित रूप से हर बार गेंद प्राप्त करने पर रोहिदास और संजीप सेस का हौसला बढ़ाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें