Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मैं इस वापसी को हर दिन सेलिब्रेट कर रहा हूं : Rishabh Pant

September 22, 2024

मैं इस वापसी को हर दिन सेलिब्रेट कर रहा हूं : Rishabh Pant

चेन्नई: चोट के दो साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में शानदार शतक लगाया और शुभमन गिल के साथ शतकीय साझेदारी की जिसकी बदौलत भारत ने मेहमान टीम को 280 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

मैच के बाद ऋषभ पंत ने कहा,’ चेन्नई में खेलना मुझे काफी अच्छा लगता है। इंजरी के बाद मुझे तीनों फॉर्मेट में वापसी करनी थी। उसके बाद यह मेरा पहला टेस्ट मैच था। मैं इस वापसी को हर दिन सेलीब्रेट कर रहा हूं। यह थोड़ा इमोशनल मामला भी था। मैं अपने हर मुकाबले में अच्छा स्कोर बनाना चाह रहा था।’

पंत ने कहा,’ टेस्ट क्रिकेट में फिर से वापसी करना मेरे लिए काफी अच्छा अहसास है। शतक बनाने के बाद मैं थोड़ा इमोशनल हुआ था। हालांकि दिन के अंत में फील्ड पर बने रहना मेरे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। मुझे नहीं पता कि लोग मेरे बारे में क्या कहते हैं लेकिन मैं अपनी तरह से किसी भी परिस्थिति को समझता हूं। एक समय पर हमने 30 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे और मैं एक पार्टनरशिप बनाना चाह रहा था और उसके लिए मैदान पर मेरे साथ एक ऐसा खिलाड़ी थी, जिसके साथ मेरा रिश्ता काफी ज्यादा अच्छा है। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने दूसरी पारी में 109 रन बनाये और गिल (नाबाद 119) के साथ 167 रन की जबरदस्त साझेदारी की जिसने भारत की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें