Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुझे विश्वास था, चाहे कुछ भी हो मैदान पर लौटना है वापस : Rishabh Pant

April 1, 2024

मुझे विश्वास था, चाहे कुछ भी हो मैदान पर लौटना है वापस : Rishabh Pant

विशाखापत्तनमः लंबे ब्रेक के बाद वापसी कर रहे ऋषभ पंत ने सीएसके के खिलाफ 32 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली। साथ ही उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने गत चैंपियन सीएसके को 20 रनों से हराया और सीजन की पहली जीत दर्ज की हैं। दिसंबर 2022 में जानलेवा कार दुर्घटना से उबरने के बाद विशाखापत्तनम में रविवार का मैच प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में पंत का तीसरा मैच था। खुद को तीसरे नंबर पर प्रमोट करते हुए, पंत 23 गेंदों में 23 रन पर थे। वो बड़े शॉर्ट के लिए संघर्ष करते नजर आए, लेकिन यहां से उन्होंने अगली 8 गेंदों में आक्रामक बल्लेबाजी की और अपना अर्धशतक भी पूरा किया।

इस पारी और मैच में जीत के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि उनमें हमेशा वापसी करने का आत्मविश्वास था। उन्होंने अपने मन में ये ठान रखा था कि चाहे कुछ भी हो उन्हें क्रिकेट के मैदान पर वापसी करनी है। पंत ने पोस्ट मैच प्रेज़ेंटेशन में अपनी वापसी को लेकर कहा, ‘एक क्रिकेटर के तौर पर मैं यह नहीं सोचता कि मैं वापसी कर रहा हूं, मुझे हर दिन अपना 100 फ़ीसदी देना है। इसलिए मैंने शुरुआत में अपना समय लिया क्योंकि मैंने पिछले डेढ़ दो साल में क्रिकेट नहीं खेली। हालांकि उसी समय मेरे मन में यह भी चल रहा था कि मैं अंत में मैच का रुख़ बदल सकता हूं।‘

पंत ने क्रिकेट से लंबे समय तक दूर रहने के अपने अनुभव पर कहा, ‘हां यह इंतज़ार काफ़ी लंबा था लेकिन कई बार आपको वही करना होता है जो आप एक क्रिकेटर होने के नाते कर सकते हैं और आपको इन अनुभवों से सीखना होता है। मेरे अंदर यह दृढ़ विश्वास था कि चाहे जिंदगी में कुछ भी हो जाए, मुझे मैदान पर वापस लौटना है।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें