
नई दिल्ली: भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि अहंकार को त्यागना और मैच की परिस्थितियों की मांग के अनुसार खुद को ढालना खेल के सबसे छोटे प्रारूप में उनकी सफल यात्र का मूल मंत्र रहा है। कोहली जो हाल ही में टी-20 क्रिकेट में 13,000 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय बने, ने पिछले कुछ वर्षों में अपने दृष्टिकोण और विकास के बारे में जानकारी साझा की। आरसीबी के स्टार ने जियोहॉटस्टार से कहा, ‘यह कभी अहंकार के बारे में नहीं था।
यह कभी किसी को मात देने की कोशिश नहीं थी। यह हमेशा खेल की स्थिति को समझने के बारे में रहा है और यह ऐसी चीज है जिस पर मुझे हमेशा गर्व रहा है। मैं परिस्थितियों की मांग के अनुसार खेलना चाहता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘अगर मैं लय में था, खेल के प्रवाह में था, तो मैं स्वाभाविक रूप से पहल करता था, अगर कोई और नेतृत्व करने के लिए बेहतर स्थिति में होता, तो वे ऐसा करते।’
मेष: दिन शुभ रहेगा...