Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

संन्यास ले चुके क्रिकेटरों को चिकित्सा बीमा कवर देगा ICA

January 12, 2023

संन्यास ले चुके क्रिकेटरों को चिकित्सा बीमा कवर देगा ICA

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटरों के संघ (आईसीए) ने गुरूवार को घोषणा की कि वह अपने सदस्यों को 1.50 लाख रूपये का चिकित्सा बीमा कवर मुहैया करायेगा। आईसीए के इस कदम से संन्यास ले चुके 100 से ज्यादा क्रिकेटरों को फायदा मिलेगा। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) की चिकित्सा व्यय पुनर्भुगतान योजना केवल उन क्रिकेटरों के लिए है जिन्होंने 10 या इससे ज्यादा प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं जिससे आईसीए के कई सदस्य इसके लिये योग्य नहीं हैं।

आईसीए के नव नियुक्त अध्यक्ष अंशुमन गायकवाड़ ने मीडिया रिपोर्ट में कहा, ‘‘हमारे बोर्ड ने यह छोटी सी शुरूआत की है। पिछले साल हमने अपने सदस्यों के लिए अस्थायी सुविधा दी थी और इस बार हमने इसमें एक कदम और आगे बढ़ते हुए प्रत्येक को 1.50 लाख रूपये का पूर्ण कवर मुहैया कराया है।’’ इसके पूरे प्रीमियम का भुगतान आईसीए द्वारा किया जायेगा। गायकवाड़ ने कहा, ‘‘इस समय हमने कवर 109 सदस्यों के लिये मुहैया कराया है जिन्होंने बीमा लेने में दिलचस्पी दिखायी थी, ये सभी पांच से नौ के बीच प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं। आने वाले समय में इस कवर में और भी ऐसे ही सदस्यों को शामिल किया जायेगा।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें