Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

ICC Test Rankings: बुमराह बने नंबर वन गेंदबाज, यशस्वी और कोहली की भी रैंकिंग में छलांग

October 2, 2024

ICC Test Rankings: बुमराह बने नंबर वन गेंदबाज, यशस्वी और कोहली की भी रैंकिंग में छलांग

दुबई: कानपुर टेस्ट में छह विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हमवतन रविचंद्रन अश्विन को पछाड़ते हुए टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं। इसके अलावा बल्लेबाजी रैंकिंग में यशस्वी जयसवाल तीसरे पायदान और विराट कोहली छठें स्थान पर पहुंच गये हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार गेंदबाजी में बुमराह 870 अंकों के साथ पहले पायदान पर है। वहीं आर अश्विन 869 अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गये है। यह दूसरी बार है जब बुमराह टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन बने हैं। इससे पहले फरवरी में भी वह नंबर वन गेंदबाज बने थे और वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें