Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

ICC Test Rankings: टॉप 5 बल्लेबाजों में हुई यशस्वी जायसवाल की एंट्री, जानिए कौन हैं नंबर वन

November 13, 2025

ICC Test Rankings: टॉप 5 बल्लेबाजों में हुई यशस्वी जायसवाल की एंट्री, जानिए कौन हैं नंबर वन

ICC Test Rankings: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज़ से पहले आईसीसी की ताज़ा टेस्ट रैंकिंग जारी हो गई है। इस लिस्ट में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट फिलहाल नंबर एक की कुर्सी पर काबिज हैं। उनकी रेटिंग 908 है। रूट ने साल 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 932 की उच्चतम रेटिंग हासिल की थी, हालांकि अब वे उससे कुछ नीचे आ गए हैं।

दूसरे स्थान पर रूट के ही हमवतन हैरी ब्रूक मौजूद हैं, जिन्होंने अपने आक्रामक खेल से टेस्ट क्रिकेट में अलग पहचान बनाई है। ब्रूक की मौजूदा रेटिंग 868 है। उन्होंने बीते साल 898 तक की रेटिंग हासिल की थी, लेकिन हालिया सीरीज़ में उनका प्रदर्शन थोड़ा गिरा है।

तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन हैं, जिनकी रेटिंग 850 अंक की है। विलियमसन लंबे समय से अपनी तकनीक और निरंतरता के दम पर शीर्ष खिलाड़ियों में शुमार हैं। 2021 में उन्होंने 919 की रेटिंग के साथ करियर की सर्वश्रेष्ठ स्थिति हासिल की थी।

ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ चौथे नंबर पर हैं। उनकी रेटिंग 816 है और वे जल्द ही इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज़ में मैदान पर उतरेंगे। पैट कमिंस की कप्तानी में स्मिथ अपनी बल्लेबाज़ी और नेतृत्व दोनों से टीम को मजबूती देने की कोशिश करेंगे।

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि यशस्वी जायसवाल ने टॉप 5 में जगह बना ली है। उनकी रेटिंग फिलहाल 791 है। युवा बल्लेबाज़ ने अपने छोटे से टेस्ट करियर में बेहतरीन प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा है। अब वे 14 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज़ में उतरेंगे, जहां उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें