Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ICC World Cup 2023; ENG vs AUS, 36th Match: इंग्लैंड को 33 रन से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल की तरफ बढ़ाया कदम, पूर्व चैंपियन सेमीफाइनल की रेस से बाहर

November 4, 2023

ICC World Cup 2023; ENG vs AUS, 36th Match: इंग्लैंड को 33 रन से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल की तरफ बढ़ाया कदम, पूर्व चैंपियन सेमीफाइनल की रेस से बाहर

विश्व कप के 36वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 33 रन से हरा दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 286 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 253 रन ही बना सकी और मैच हार गई। इस हार के साथ इंग्लैंड सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम चार में जगह बनाने के लिए अपना दावा मजबूत किया। इस विश्व कप में इंग्लैंड की यह पांचवीं जीत है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलने के बाद इंग्लैंड को 287 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में जोस बटलर की टीम 253 रनों पर ढेर हो गई. इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने 64 और डेविड मलान ने 50 रनों की पारी खेली, लेकिन ये दोनों अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जम्पा ने तीन विकेट झटके. वहीं मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस ने दो-दो विकेट चटकाए।

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 33 रन से हरा दिया है। इस हार के साथ ही इंग्लैंड की टीम औपचारिक रूप से सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम चार में जगह बनाने के लिए अपना दावा मजबूत किया है। अब इंग्लैंड के लिए आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में जगह बनाना भी मुश्किल होगा।


AUS 286 (49.3) Australia won by 33 runs

ENG 253 (48.1)

PLAYER OF THE MATCH = Adam Zampa

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें