Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ICC World Cup 2023; SL vs NZ, 41st Match : न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी कायम

November 9, 2023

ICC World Cup 2023; SL vs NZ, 41st Match : न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी कायम

विश्व कप के 41वें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया। टूर्नामेंट में उसकी यह पांचवीं जीत है और उसने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड ने 23.1 ओवर में पांच विकेट पर 172 रन बनाकर मैच जीत लिया।

न्यूजीलैंड की शानदार जीत:-
न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। लीग राउंड में उसके सभी मुकाबले पूरे हो गए हैं। नौ मैचों में न्यूजीलैंड के 10 अंक हैं। उसे पांच मैचों में जीत और चार में हार का सामना करना पड़ा है। न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराकर लगातार चार मैचों में हार के क्रम को भी तोड़ दिया। अगर कीवी टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है तो उसका मुकाबला मुंबई में भारत से होगा। अब अफगानिस्तान की टीम विश्व कप में करीब-करीब बाहर हो चुकी है। वहीं, पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा।

बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड ने 23.1 ओवर में पांच विकेट पर 172 रन बनाकर मैच जीत लिया। न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉन्वे ने 45, डेरिल मिचेल ने 43 और रचिन रवींद्र ने 42 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स 17 रन बनाकर नाबाद रहे। केन विलियम्सन ने 14 रन बनाए। मार्क चैपमैन सात रन बनाकर आउट हुए। टॉम लाथम ने नाबाद दो रन बनाए। श्रीलंका के लिए एंजेलो मैथ्यूज ने दो विकेट लिए। महीश तीक्ष्णा और दुष्मंथा चमीरा को एक-एक सफलता मिली।


दोनों टीमों की प्लेइंग 11

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डिसिल्वा, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्ष्णा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन (कप्तान), डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, टॉम लाथम (विकेटकीपर), टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।


SL 171 (46.4)

NZ 172/5 (23.2)  New Zealand won by 5 wkts

PLAYER OF THE MATCH = Trent Boult

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें