Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

बुमराह को अगर अपना करियर बढ़ाना है तो उन्हें सभी प्रारूपों में नहीं खेलना चाहिए : Chaminda Vaas

September 15, 2023

बुमराह को अगर अपना करियर बढ़ाना है तो उन्हें सभी प्रारूपों में नहीं खेलना चाहिए : Chaminda Vaas

कोलंबोः श्रीलंका की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रह चुके महान तेज गेंदबाज चामिंडा वास को लगता है कि जसप्रीत बुमराह जैसे तेज गेंदबबाज को अपना करियर बढ़ाने और चोटों से बचने के लिए क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में नहीं खेलना चाहिए। वास ने साथ ही कहा कि भारतीय चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन को बुमराह के कार्यभार प्रबंधन को संभालने के लिए काफी सतर्कता से सही प्रारूप का चयन करना चाहिए और इसी के अनुसार रणनीति तय करनी चाहिए।

वास ने कहा, कि ‘बुमराह जैसे खिलाड़ी का गेंदबाजी करने का एक्शन अलग ही तरह का है और इस तरह की प्रतिभा वाले गेंदबाज को हमें संभाल कर रखना चाहिए। ऐसे गेंदबाज सभी प्रारूपों में नहीं खेल सकते। हमें उचित प्रारूप देखकर इसके अनुसार ही उनकी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।’’ वास ने बुमराह जैसी अद्वितीय प्रतिभा को सुरक्षित रखने की बात करते हुए कहा कि ऐसी अपरंपरागत गेंदबाजी एक्शन रखने वाले खिलाड़ी का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है।

उन्हें लगता है कि कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली विश्व कप में भारत के लिए धुआंधार बल्लेबाजी करेंगे। वास ने कहा, कि ‘हम सभी जानते हैं कि विराट विशेष खिलाड़ी है और पिछले दशक से वह जिस तरह की बल्लेबाजी कर रहा है वह असाधारण है। यहां तक कि रोहित भी, मुझे पूरा भरोसा है कि वे भारत के लिए अपना शत प्रतिशत देंगे। सभी प्रशंसक इन दो खिलाड़ियों को खेलते हुए देखने का इंतजार कर रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि वे भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें