Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Cricket World Cup 2023: मैक्सवेल की गंभीर चोट पर ‘Tim Paine’ ने दी ऑस्ट्रेलियाई टीम को सलाह

November 3, 2023

Cricket World Cup 2023: मैक्सवेल की गंभीर चोट पर ‘Tim Paine’ ने दी ऑस्ट्रेलियाई टीम को सलाह

 

अहमदाबाद: ग्लेन मैक्सवेल के चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ आगामी विश्व कप मैच से बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान टिम पेन ने पेशेवर एथलीटों को एक सरल संदेश दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले छुट्टी के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी गोल्फ खेलने पहुंचे थे। गोल्फ खेलने के बाद ग्लेन मैक्सवेल गोल्फ कार्ट की सवारी का आनंद उठा रहे थे और अचानक ब्रेक लगने की वजह से वो अपना संतुलन खो बैठे जिससे उनके सिर पर चोट लग गई।

चोट के कारण उन्हें शनिवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ लीग चरण के मुकाबले से बाहर कर दिया गया। अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तानटिम पेन ने अपनी टीम को सलाह देते हुए कहा, ‘यह बहुत निराशाजनक है जब इतने बड़े टूर्नामेंट या बड़ी श्रृंखला में ऐसी चीजें होती हैं और इसे टाला जा सकता है, लेकिन यह एक दुर्घटना है। मैं देख सकता हूं कि खिलाड़ियों के लिए खेल से दूर रहना कितना महत्वपूर्ण है।

लेकिन वह 72 होल खेल सकता था, वह 150 होल खेल सकता था, मुझे इसकी कोई परवाह नहीं थी।’’‘बस गोल्फ कार्ट के पीछे मत बैठो। मुझे पता है कि हम सभी ने 20 या 30 मीटर तक गोल्फ कार्ट के पीछे छलांग लगाई है… लेकिन यह निराशाजनक है क्योंकि इसे टाला जा सकता है और यह हमारी टीम के लिए एक बड़ा झटका है। उम्मीद है कि मैक्सी केवल एक मैच मिस करेंगे।

पांच बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट में लगातार चार मैच जीत चुकी है, जबकि गत चैंपियन इंग्लैंड लगातार चार मैचों की हार के साथ प्रतियोगिता से जल्दी बाहर होने की कगार पर है। पेन का मानना है कि जिस तरह से ऑफ स्पिन ऑलराउंडर को चोट लगी उससे मैक्सवेल और ऑस्ट्रेलियाई टीम दोनों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें