Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND vs AUS 2025: ODI और T20I सीरीज के लिए टीमों का हुआ ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल और स्क्वॉड

October 7, 2025

IND vs AUS 2025: ODI और T20I सीरीज के लिए टीमों का हुआ ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल और स्क्वॉड

IND vs AUS: भारतीय क्रिकेट टीम इस महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होगी। बता दें कि यह दौरा 19 अक्टूबर 2025 से शुरू होगा, जिसमें दोनों देशों के बीच 3 मैचों की वनडे (ODI) और इसके बाद T20I सीरीज खेली जाएगी। भारतीय टीम का ऐलान कुछ दिन पहले ही किया गया था, अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी टीम की घोषणा कर दी है।

ऑस्ट्रेलिया ने ODI और T20I सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया है। इस बार मिचेल स्टार्क की वनडे टीम में वापसी हुई है। वहीं, मैट शॉर्ट भी चोट से उबरकर लौटे हैं। मिच ओवेन, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर पर चोट (कंकशन) झेल चुके थे, अब पूरी तरह फिट होकर स्क्वॉड में शामिल किए गए हैं। वहीं, मार्नश लाबुशेन को टीम से बाहर कर दिया गया है।

ये भी पढ़े : इस दिन रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत… जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

इस धाकड़ गेंदबाज की हुई वापसी

मैथ्यू रेनशॉ ने तीन साल बाद ऑस्ट्रेलियाई ODI टीम में जगह बनाई है। उन्होंने 2022 के बाद पहली बार वापसी की है और ऑस्ट्रेलिया ए व क्वींसलैंड के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। एलेक्स कैरी पहला वनडे मिस करेंगे क्योंकि वे शेफील्ड शील्ड में हिस्सा लेंगे। उनकी जगह जोश इंगलिस विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे।

T20 टीम में जोश इंगलिस और नाथन एलिस की भी वापसी हुई है। इंगलिस चोट से उबरे हैं, जबकि एलिस अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद टीम में लौटे हैं। हालांकि, ग्लेन मैक्सवेल अब भी कलाई की चोट से बाहर हैं। ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन वनडे सीरीज के बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी करेंगे ताकि टेस्ट सीजन की तैयारी कर सकें।

चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने बताया कि शुरुआती दो मैचों के लिए स्क्वॉड इस तरह चुना गया है ताकि खिलाड़ियों को घरेलू सीजन और टेस्ट की तैयारी का समय मिल सके। उन्होंने कहा कि T20 टीम का मुख्य उद्देश्य 2026 में होने वाले T20 वर्ल्ड कप की तैयारी है।

दोनों टीमों के बीच यह सीरीज वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

ऑस्ट्रेलियाई ODI टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनॉली, बेन ड्वार्शियस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मिचेल ओवेन, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा।

ऑस्ट्रेलियाई T20I टीम (पहले दो मैच): मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शियस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मैथ्यू कुहनेमन, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा।

ये भी पढ़े : CJI पर जूता फेंकने वाले राकेश किशोर कौन है? इतने बार एसोसिएशनों की मिली हुई है सदस्यता, पढ़ें…

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय स्क्वॉड

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये भारतीय ODI टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल , यशस्वी जायसवाल।

भारतीय T20I टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, वरूण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा ,संजू सैमसन, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें