Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND vs AUS : आस्ट्रेलियाई कोच ने मार्श का किया बचाव , सिडनी टेस्ट में स्टार्क को खेलने की उम्मीद जताई

December 31, 2024

IND vs AUS : आस्ट्रेलियाई कोच ने मार्श का किया बचाव , सिडनी टेस्ट में स्टार्क को खेलने की उम्मीद जताई
IND vs AUS: आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने स्वीकार किया कि मिचेल मार्श भारत के खिलाफ बल्लेबाजी में अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके हैं और उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि मिचेल स्टार्क सिडनी में पांचवां टेस्ट खेल सकेंगे।
स्टार्क की फिटनेस आस्ट्रेलिया की चिंता का सबब बनी हुई है जो बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन से ही पसली में सूजन से जूझ रहे हैं लेकिन उन्होंने प्रभावी गेंदबाजी करके विराट कोहली का विकेट लिया। मैकडोनाल्ड ने एमसीजी टेस्ट जीतने के बाद मीडिया से कहा ,‘‘ तकलीफ भी स्टार्क को रोक नहीं सकी। शुरूआती स्पैल में उसे परेशानी हुई लेकिन इसके बाद उसने खुलकर गेंदबाजी की।
देखते हैं कि वह कैसे रिकवर करता है। हम सिडनी क्रिकेट ग्रांउड की पिच देखकर टीम संयोजन तय करेंगे। आस्ट्रेलिया अगर सिडनी टेस्ट जीतता या ड्रॉ करता है तो 2014.15 के बाद पहली बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी उसके नाम होगी। भारत अगर जीतता है तो ट्रॉफी भारत के पास रहेगी और यह रिकॉर्ड लगातार पांचवीं बार होगा।
अगर स्टार्क सिडनी टेस्ट नहीं खेल पाते हैं तो झाय रिचर्डसन या सीन एबोट उस कमी को पूरा कर सकते हैं। मैकडोनाल्ड ने कहा ,‘‘ मुझे यकीन है कि स्टार्क खेल सकेगा। वैसे रिचर्डसन और सीन एबोट भी यहां है। हम पिच को देखकर तय करेंगे। चार टेस्ट में सिर्फ 73 रन बना सके मार्श का बचाव करते हुए उन्होंने कहा ,‘‘ उसकी मानसिक तैयारी अच्छी है। इसमें कोई शक नहीं कि प्रदर्शन बेहतर होना चाहिये। वह पिछले चार टेस्ट में ऐसा कर नहीं सका लेकिन हम चिंतित नहीं है। लोग इसे ज्यादा तूल दे रहे हैं। हमें गेंदबाजी में उसकी जरूरत नहीं पड़ी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें