Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ind Vs Aus T20: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिये भारतीय टीम घोषित

November 21, 2023

Ind Vs Aus T20: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिये भारतीय टीम घोषित

मुबंई : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृखंला के लिये भारतीय टीम की घोषणा आज कर दी गयी।विस्फोटक बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव को भारतीय टीम की कमान सौंपी गयी है जबकि सीरीज के पहले तीन मैचों में रुतुराज गायकवाड़ टीम के उपकप्तान का दायित्व निभायेंगे जबकि रायपुर और बेंगलुरु में खेले जाने वाले अंतिम दो टी20 में श्रेयस अय्यर उपकप्तान की भूमिका में होंगे।

अगले टी20 विश्व कप की तैयारियों के परिपेक्ष्य में यह श्रृखंला युवा खिलाडियों के लिये काफी अहम साबित होगी।आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं को प्रभावित करने में सफल उत्तर प्रदेश के रिंकू सिंह और तिलक वर्मा को भारतीय टीम में जगह दी गयी है।भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 23 नवंबर को विशाखापत्तनम में करेगी जबकि 26 नवंबर को दूसरा टी20 तिरुवनंतपुरम में,28 नवंबर को तीसरा मैच गुवाहटी में खेला जायेगा। रायपुर में सीरीज का चौथा मुकाबला एक दिसंबर को होगा जबकि आखिरी टी20 मैच तीन दिसंबर को बेंगलुरु में खेला जायेगा।

टीम इस प्रकार है: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), इशान किशन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें