Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND vs ENG: 20 जून को होने वाले पहले टेस्ट मुकाबलें की नेट प्रेक्टिस के दौरान भारतीय टीम जमकर बहा रही पसीना

June 9, 2025

IND vs ENG: 20 जून को होने वाले पहले टेस्ट मुकाबलें की नेट प्रेक्टिस के दौरान भारतीय टीम जमकर बहा रही पसीना

हेडिंग्ले: भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून को शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंच गयी है। 20 जून से लीड्स में पहला टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। इसके लिए टीम इंडिया ने मुख्य कोच गौतम गंभीर की कोचिंग में तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस टेस्ट सीरीज में भारत के युवा शुभमन गिल कप्तान होंगे और ऋषभ पंत उप कप्तान, रविवार को शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय टीम ने नेट प्रेक्टिस के दौरान जमकर पसीना बहाया। सीरीज का पहला मैच हेडिंग्ले में खेला जाएगा उसके बाद बाकि मैच एजबेस्टन, लॉर्ड्स, ओल्ड ट्रैफर्ड और ओवल में खेले जाएंगे। भारतीय टेस्ट टीम में शामिल कुछ खिलाड़ी अभी भारत ए की तरफ से नॉर्थैम्पटन में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे अनधिकृत टेस्ट मैच में खेल रहे हैं।

रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के संन्यास लेने के बाद गिल को भारत का 37वां टेस्ट कप्तान बनाया गया। वह एक अपेक्षाकृत युवा टीम की अगुआई कर रहे हैं जिसका लक्ष्य 2007 के बाद से इंग्लैंड में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीतना है। आपको बतादें कि भारत ने 2007 के बाद से इंग्लैंड में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है, ऐसे में सभी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या गिल-गंभीर की ये जोड़ी 18 साल का सूखा समाप्त कर पाएगी ?

ये भी पढ़ें- हेल्थ टिप्स: शशांकासन से कम करें चिंता और गुस्सा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें