Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND vs ENG: राजकोट में एक बार फिर चला जडेजा का बल्ला, लगाया करियर का चौथा शतक

February 15, 2024

IND vs ENG: राजकोट में एक बार फिर चला जडेजा का बल्ला, लगाया करियर का चौथा शतक

राजकोट: भारत के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपने घरेलू मैदान राजकोट में शानदार शतक लगाया। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में बड़ी उपलब्धि हासिल की। जडेजा ने मैच के पहले दिन गुरुवार को नाबाद 110 रन बनाए। यह टेस्ट करियर में उनका चौथा शतक है। जडेजा ने अब तक 212 गेंदों का सामना किया है। इस दौरान उनके बल्ले से नौ चौके और दो छक्के निकले हैं। राजकोट में शतक लगाकर जडेजा ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। वह टेस्ट क्रिकेट में तीन हजार रन बनाने के साथ-साथ कम से कम 200 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले पूर्व कप्तान कपिल देव और रविचंद्रन अश्विन ऐसा कर चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें