IND vs ENG : भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। यह मैच एजबेस्टन में खेला जाने वाला है, जिसमें जो रूट के पास राहुल द्रविड़ और जैक्स कैलिस से आगे निकलने का मौका होगा। जो रूट ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में नाबाद अर्धशतक लगाया था। इस मैच के दौरान उन्होंने कुल 81 रन बनाए थे। अब अगर जो रूट दूसरे टेस्ट में कुल 202 रन बना लेते हैं, तो वह टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में राहुल द्रविड़ और जैक्स कैलिस से आगे निकल जाएंगे।
राहुल द्रविड़ ने 1996 से 2012 के बीच 164 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 286 पारियों में 52.31 की औसत से 13,288 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में राहुल द्रविड़ चौथे नंबर पर हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर मौजूद जैक कैलिस ने 1995 से 2013 के बीच 166 टेस्ट मैचों की 280 पारियों में 55.37 की औसत से 13,289 रन बनाए हैं।
इस सूची में पांचवें स्थान पर रूट हैं, जिन्होंने 2012 से अब तक कुल 154 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 281 पारियों में 50.92 की औसत से 13,087 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो रूट, राहुल द्रविड़ और जैक कैलिस से आगे रिकी पोंटिंग (13,378) और सचिन तेंदुलकर (15,921) हैं।
पहला टेस्ट भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच के दौरान भारतीय टीम ने पांच शतक लगाए थे, लेकिन इसके बावजूद मेहमान टीम जीत हासिल नहीं कर सकी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 471 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 465 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर भारत को छह रन की बढ़त मिली थी। उसने दूसरी पारी में 364 रन बनाए और मेजबान टीम को जीत के लिए 301 रन का लक्ष्य दिया। इंग्लैंड ने 82 ओवर में जीत हासिल कर ली।
मेष: दिन शुभ रहेगा...