Ind vs Eng : भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में गिल एंड कंपनी ने इतिहास रच दिया है। लीड्स में खेले जा रहे मैच के चौथे दिन दो भारतीय बल्लेबाजों ने शतक जड़े। मैच में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा लगाया गया यह पांचवां शतक था। टेस्ट इतिहास में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला मैच जून 1932 में खेला गया था। 93 साल में यह पहला मौका था जब एक ही टेस्ट मैच में पांच भारतीय बल्लेबाजों ने शतक जड़े।
इन खिलाड़ियों ने लगाए शतक-
भारत की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल (101), शुभमन गिल (147) और ऋषभ पंत (134) ने शतक जड़े। अगली पारी में पंत ने एक बार फिर 118 रन बनाए। उनके साथ केएल राहुल ने भी 137 रन बनाए। इसके साथ ही ऋषभ पंत इंग्लैंड में एक ही टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बन गए।
बुमराह ने लिए पांच विकेट-
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने पहली पारी में तीन बल्लेबाजों के शतक की मदद से 471 रन बनाए। मेहमान टीम के लिए जोश टोंग और बेन स्टोक्स ने चार-चार विकेट लिए। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 465 रनों पर ढेर हो गई। ओली पोप ने 106 रन बनाए, जबकि हैरी ब्रूक (99) शतक से एक रन से चूक गए। इनके अलावा बेन डकेट ने टीम के खाते में 62 रनों का योगदान दिया। इस पारी में भारत के लिए सबसे ज्यादा पांच विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए।
इंग्लैंड को जीत के लिए 350 रनों की जरूरत-
पहली पारी के आधार पर भारत को छह रनों की बढ़त मिली थी। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 364 रन बनाए और इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रनों का लक्ष्य दिया। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने छह ओवर खेल लिए थे। मेजबान टीम ने बिना कोई विकेट खोए 21 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए पांचवें दिन 350 रनों की जरूरत है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...