IND vs NZ 1st Test Day 2: न्यूजीलैंड के लिए हेनरी निकोल्स 146 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 118 रन की शानदार पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के दम पर न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन में भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच तक 6 विकेट के नुकसान पर 317 रन बना लिए। फिलिप्स और निकोल्स ने छठे विकेट के लिए 216 रन की साझेदारी की। इससे पहले भारत ने मेजबान टीम को 70 रन पर 5 विकेट के नुकसान पर पहुंचा दिया था।
निकोल्स 302 गेंदों पर 146 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि नाथन स्मिथ 41 गेंदों पर 13 रन बनाकर खेल रहे थे। दूसरे दिन के सुबह के सत्र में न्यूजीलैंड ने 74 रन जोड़े और एक विकेट गंवाया।
इस सत्र का सबसे बड़ा आकर्षण फिलिप्स का भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पहला शतक रहा। उन्होंने 216 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 118 रन बनाए। हालांकि, 94वें ओवर में 286/6 के स्कोर पर आकाश दीप ने उन्हें आउट कर दिया। उनके आउट होने के साथ ही निकोल्स के साथ उनकी 216 रन की अहम साझेदारी समाप्त हो गई। इस साझेदारी ने पहले दिन भारत द्वारा न्यूजीलैंड को 70/5 के स्कोर पर पहुंचाने के बाद टीम की पारी को संभाला।
फिलिप्स ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
फिलिप्स का यह शतक एक बड़ी उपलब्धि भी रहा, क्योंकि वह एक ही कैलेंडर वर्ष में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारत के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
ये भी पढ़ें- एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी, कपिल मिश्रा के ऑफिस के बाहर चलाई थी गोलियां
वहीं, निकोल्स ने एक छोर संभाले रखा और अपना 12वां टेस्ट शतक पूरा किया। उन्होंने दूसरे दिन की शुरुआत 113 रन के नाबाद स्कोर से की थी और सुबह के सत्र में 33 रन और जोड़कर अपना स्कोर 146 तक पहुंचाया। उनकी पारी में 16 चौके शामिल रहे।
भारतीय गेंदबाजों ने की शानदार शुरुआत
इससे पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। मेहमान टीम के तेज गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की।
जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम को बिना खाता खोले आउट कर दिया, जबकि अंशुल कंबोज ने डेवोन कॉनवे को 4 रन पर पवेलियन भेजा। इसके बाद आकाश दीप ने रचिन रवींद्र को 15 रन पर आउट किया। बुमराह ने फिर दो विकेट लेकर डैरिल मिचेल (1 रन) और विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल (5 रन) को आउट कर दिया। इस तरह न्यूजीलैंड का स्कोर 70 रन पर 5 विकेट हो गया।
निकोल्स और फिलिप्स ने संभाली पारी
इसके बाद निकोल्स और फिलिप्स ने धैर्यपूर्ण और प्रभावी साझेदारी करते हुए पारी को संभाला। दोनों ने टीम को 200 रन के पार पहुंचाया और पहले दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 243 रन कर दिया।
बुमराह की घातक गेंदबाजी
भारत की ओर से बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने अब तक तीन विकेट लिए हैं। वहीं, आकाश दीप ने दो और कंबोज ने एक विकेट हासिल किया है। दूसरे दिन लंच तक बुमराह ने 75 रन देकर 3 विकेट, आकाश दीप ने 45 रन देकर 2 विकेट और कंबोज ने 69 रन देकर 1 विकेट लिया था।
ये भी पढ़ें- राजस्थान: बीमे की रकम हड़पने के लिए पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश; तीन गिरफ्तार
न्यूजीलैंड की शानदार वापसी
न्यूजीलैंड की टीम बाकी बचे सत्रों में इस वापसी का फायदा उठाकर पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी। वहीं, भारतीय टीम की कोशिश निचले क्रम के बल्लेबाजों को जल्द से जल्द आउट करने की होगी।
इससे पहले पहले दिन निकोल्स और फिलिप्स ने शानदार वापसी करते हुए न्यूजीलैंड को 70 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद संभाला और गुरुवार को वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक टीम का स्कोर 5 विकेट पर 243 रन पहुंचा दिया था।
मेजबान टीम ने सिर्फ 70 रन गंवाए 5 विकेट
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। शुरुआत में मेहमान टीम का यह फैसला सही साबित होता दिखाई दिया, क्योंकि भारतीय तेज गेंदबाजों ने लगातार विकेट हासिल किए।
मेजबान टीम ने सिर्फ 70 रन के स्कोर पर अपने शुरुआती पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद निकोल्स और फिलिप्स ने धैर्य और मजबूती का परिचय देते हुए पारी को दोबारा संभाला। जहां निकोल्स ने संयमित शतक लगाकर साझेदारी को संभाले रखा, वहीं फिलिप्स ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए अपनी शानदार बल्लेबाजी और तेज रन दौड़कर भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाया।
बेसिन रिजर्व मैदान पर निकोल्स का 5वां शतक
निकोल्स ने अपना 12वां टेस्ट शतक पूरा किया। बेसिन रिजर्व मैदान पर यह उनका पांचवां शतक था, जिससे वेलिंगटन के इस मैदान पर उनका शानदार रिकॉर्ड और मजबूत हुआ। उनकी नाबाद पारी में 14 चौके शामिल थे।
भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन
भारत की ओर से बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने पहले दिन 17 ओवर में 52 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। कंबोज ने 18 ओवर में 57 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि आकाश दीप ने 15 ओवर में 33 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
प्रसिद्ध कृष्णा ने 16 ओवर में 58 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर ने पहले दिन 16 ओवर गेंदबाजी करते हुए 38 रन दिए।