IND vs NZ T20 Live Streaming : 2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के लिए यह सीरीज बेहद अहम मानी जा रही है। टीम इंडिया को अपनी तैयारियों को परखने का अच्छा मौका मिलेगा, लेकिन सामने न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम होगी। खास बात यह है कि न्यूजीलैंड ने हाल ही में भारत को उसकी सरजमीं पर वनडे सीरीज में हराया था। आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 21 जनवरी से होगी और आखिरी मुकाबला 31 जनवरी को खेला जाएगा।
इस सीरीज के शुरुआती मुकाबलों में टीम इंडिया को तिलक वर्मा की कमी खलेगी। चोट के चलते उन्हें पहले तीन टी20 मैचों के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव पहले ही साफ कर चुके हैं कि तिलक की गैरमौजूदगी में ईशान किशन नंबर-3 पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे। ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि पहला टी20 मैच कब, कहां और कैसे देखा जा सकता है।
पहला टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला बुधवार, 21 जनवरी को नागपुर के वीसीए स्टेडियम में आयोजित होगा।
ये भी पढ़ें : डोडा में आधी रात को कांफी धरती, 3.4 तीव्रता के लगे भूकंप के झटके
किस चैनल और ऐप पर देख सकेंगे लाइव मैच?
यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। टीवी पर लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं मोबाइल और लैपटॉप यूजर्स जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।
मोबाइल पर फ्री में कैसे देखें लाइव मैच?
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 मुकाबला जियोहॉटस्टार पर लाइव उपलब्ध रहेगा। जियो के कुछ चुनिंदा रिचार्ज प्लान्स में जियोहॉटस्टार का सब्स्क्रिप्शन बिना अतिरिक्त शुल्क के मिलता है। उदाहरण के तौर पर 349 रुपये और 399 रुपये के रिचार्ज प्लान में यह सुविधा शामिल है, जिसके जरिए यूजर्स मैच फ्री में देख सकते हैं।
भारत का स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई
Video : ਸ਼ਰਾਬੀ ਵੱਡੇ ਨੇ ਛੋਟੇ ਭਰਾ ਨੂੰ ਮਾਰਿਆ, ਮਾਂ ਦੀ ਹਾਲਤ ਗੰਭੀਰ
न्यूजीलैंड का स्क्वाड
मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रैसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फाउल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम रॉबिन्सन, इश सोढ़ी, क्रिस्टियन क्लार्क
मेष: दिन शुभ रहेगा...