IND vs NZ T20I World Cup Final: आज आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले दोनों टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल में बने रिकॉर्ड्स चर्चा में हैं। इनमें सबसे खास रिकॉर्ड उन बल्लेबाजों का है जिन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 मैचों में शतक जड़े हैं।
इतिहास में अब तक सिर्फ चार बल्लेबाज ही शतक बनाने में सफल रहे हैं, जिनमें न्यूजीलैंड के एक खिलाड़ी और भारत के तीन बल्लेबाज शामिल हैं।
न्यूजीलैंड का पहला शतक – कॉलिन मुनरो
भारत के खिलाफ टी20 में पहला शतक न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो ने 4 नवंबर 2017 को राजकोट में बनाया। उन्होंने 58 गेंदों पर नाबाद 109 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें सात चौके और सात छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट करीब 188 रहा, और उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने मैच को रोमांचक बना दिया।
ये भी पढ़ें :
भारत के बल्लेबाजों की धमाकेदार पारियां
सूर्यकुमार यादव- 20 नवंबर 2022 को माउंट माउंगानुई में यादव ने 51 गेंदों पर नाबाद 111 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 11 चौके और सात छक्के लगाए, और स्ट्राइक रेट 217 से अधिक रहा।
शुभमन गिल- 1 फरवरी 2023 को अहमदाबाद में गिल ने 63 गेंदों पर नाबाद 126 रन की पारी खेली। इसमें 12 चौके और सात छक्के शामिल थे, और उनका स्ट्राइक रेट 200 रहा।
ईशान किशन- 31 जनवरी 2026 को तिरुवनंतपुरम में किशन ने 43 गेंदों पर 103 रन की तेज पारी खेली। इस दौरान उन्होंने छह चौके और 10 छक्के लगाए और स्ट्राइक रेट लगभग 240 का रहा।
ये भी देखें :
फाइनल में नए रिकॉर्ड की उम्मीद
अब जब दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में आमने-सामने होंगी, तो फैंस को एक बार फिर बड़ी पारियों की उम्मीद है। अहमदाबाद का मैदान बड़े स्कोर के लिए जाना जाता है, और बल्लेबाजों के पास नया रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका होगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...