IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को कोलंबो के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। इस बड़े मुकाबले में जहां कप्तान सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा पर सबकी नजरें होंगी, वहीं एक खिलाड़ी ऐसा भी है जिसने हर बार पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है वह हैं Hardik Pandya। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं…
कोलंबो में भारत-पाक महामुकाबला
भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा हाई-वोल्टेज होता है। जब भी ये दोनों टीमें आमने-सामने आती हैं, तो मुकाबला सिर्फ क्रिकेट का नहीं बल्कि भावनाओं का भी होता है। कोलंबो के मैदान पर होने वाला यह मैच भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। फैंस को उम्मीद है कि भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या फिर से अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से पाकिस्तान को मुश्किल में डालेंगे।
अहमदाबाद का वो यादगार पल
साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में एक मजेदार और यादगार पल देखने को मिला था। मैच के दौरान हार्दिक पंड्या ने गेंद फेंकने से पहले उसे चूमा, जैसे कोई खास मंत्र पढ़ रहे हों। अगली ही गेंद पर पाकिस्तान के बल्लेबाज Imam-ul-Haq आउट हो गए। इमाम-उल-हक ने उस मैच में 38 गेंदों पर 36 रन बनाए थे और अच्छी लय में दिख रहे थे। हालांकि यह सिर्फ एक संयोग था, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे “हार्दिक का काला जादू” कहकर खूब वायरल किया गया। आज भी फैंस उसी तरह के जादुई प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड
आंकड़े बताते हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पंड्या भारत के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक हैं। भारत-पाक टी20 मुकाबलों में हार्दिक सबसे ज्यादा 15 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ हर टी20 पारी में कम से कम एक विकेट जरूर लिया है। बल्लेबाजी में उनका औसत 19.6 का है, लेकिन कई मौकों पर उन्होंने टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाला है। साल 2022 में मेलबर्न में खेले गए टी20 मुकाबले में उनकी 40 रन की अहम पारी जीत के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हुई थी। ऐसे बड़े मैचों में वह दबाव को अच्छे से संभालना जानते हैं।
बल्ले और गेंद दोनों से कमाल
हार्दिक पंड्या की सबसे बड़ी ताकत यह है कि वह एक ऑलराउंडर हैं। जरूरत पड़ने पर तेज रन बना सकते हैं। बीच के ओवरों में विकेट निकाल सकते हैं। मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं। इसी वजह से पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें भारत का बड़ा मैच विनर माना जाता है।
शानदार फॉर्म में चल रहे हैं हार्दिक
इस वर्ल्ड कप में हार्दिक शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पिछले मैच में नामीबिया के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों में 52 रन बनाए और साथ ही 2 विकेट भी लिए। मैच के बाद उन्होंने बताया कि पिछले दो महीनों से वह रोज सुबह-शाम कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं। इसका असर उनकी फिटनेस और प्रदर्शन में साफ दिख रहा है।
क्या फिर चलेगा हार्दिक का जादू?
अब सबकी नजरें कोलंबो के इस बड़े मुकाबले पर हैं। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि हार्दिक पंड्या एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ यादगार प्रदर्शन करेंगे। अगर वह अपनी लय में रहे, तो बल्ले और गेंद दोनों से भारत को जीत दिला सकते हैं। भारत-पाक मैच में अक्सर हीरो वही बनता है जो दबाव में अच्छा खेले और हार्दिक पंड्या ऐसे ही खिलाड़ी माने जाते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...