IND vs PAK Live Streaming Free: क्रिकेट फैंस के लिए 15 फरवरी 2026 बेहद खास होने वाला है। इस दिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाएगा। जब भी ये दोनों टीमें मैदान पर उतरती हैं, मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं बल्कि रोमांच और भावनाओं का संगम बन जाता है। दुनियाभर के दर्शकों की नजरें इस हाई-वोल्टेज भिड़ंत पर टिकी रहेंगी।
कब शुरू होगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा। भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी, जबकि पाकिस्तान की अगुवाई सलमान अली करेंगे। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और अपने शुरुआती मुकाबले जीतकर आत्मविश्वास से भरी हुई हैं। ऐसे में यह मैच जीत की लय बनाए रखने के लिए अहम माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें :
कहां होगा लाइव टेलीकास्ट?
भारत-पाकिस्तान मैच का सीधा प्रसारण Star Sports Network के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। हालांकि, ये सभी चैनल पेड सब्सक्रिप्शन के तहत उपलब्ध हैं। यानी टीवी पर मैच देखने के लिए आपको अपने डीटीएच या केबल कनेक्शन के जरिए भुगतान करना होगा।
ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। यदि आपके मोबाइल में यह ऐप इंस्टॉल है और आपके पास इंटरनेट डेटा है, तो आप आसानी से मैच का आनंद ले सकते हैं।
फ्री में मैच देखने का तरीका
अगर आप बिना अतिरिक्त खर्च के यह मुकाबला देखना चाहते हैं, तो आपके लिए भी विकल्प मौजूद है। मैच का प्रसारण DD Sports पर भी किया जाएगा। जिन दर्शकों के पास फ्री डिश कनेक्शन है, वे अपने टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स चैनल के जरिए इस रोमांचक मुकाबले को मुफ्त में देख सकते हैं।
ये भी देखें :
मेष: दिन शुभ रहेगा...