Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND vs SA, 1st ODI : भारत पांच साल बाद दक्षिण अफ्रीका में वनडे जीता, साउथ अफ्रीका को 8 विकेटों से रौंदा

December 17, 2023

IND vs SA, 1st ODI : भारत पांच साल बाद दक्षिण अफ्रीका में वनडे जीता, साउथ अफ्रीका को 8 विकेटों से रौंदा

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत से शुरुआत की है। उसने अफ्रीकी टीम को हराकर सीरीज में 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली। सीरीज का दूसरा मैच 19 दिसंबर को गकबेराह में खेला जाएगा। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और आवेश खान की जोड़ी ने कहर बरपा दिया। दोनों ने मिलकर नौ विकेट लिए। पांच विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इनदोनों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद साई सुदर्शन ने डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाकर मैच को समाप्त किया। श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतकीय पारी खेली।

जोहानिसबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उनकी टीम 116 रन पर सिमट गई। जवाब में टीम इंडिया ने 16.4 ओवर में 117 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पांच साल बाद उसके घरेलू मैदान पर वनडे में हराया। 2018 में सेंचुरियन के मैदान पर टीम इंडिया को पिछली जीत मिली थी। उसके 2022 में लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

सुदर्शन ने डेब्यू मैच में किया कमाल
दक्षिण अफ्रीका से मिले 117 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को पहला झटका ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में लगा। वह चौथे ओवर में पांच रन बनाकर वियान मुल्डर का शिकार बने। उनके आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए। अय्यर ने आक्रामक रवैया अपनाया। इससे सुदर्शन को आराम से खेलने का मौका मिल गया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की। अय्यर 111 रन के स्कोर पर आउट हुए। वह मैच को फिनिश नहीं कर पाए। अय्यर ने 45 गेंद पर 52 रन की पारी खेली। उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया। सुदर्शन 43 गेंद पर 55 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने नौ चौके लगाए। तिलक वर्मा एक रन बनाकर नाबाद लौटे। दक्षिण अफ्रीका के लिए वियान मुल्डर और एंडिले फेहलुकवायो ने एक-एक विकेट लिए।


भारत की प्लेइंग XI: केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार.

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI: रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी जोरजी, रस्सी वैन डर डुसेन, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, एंडिले फेहलुक्वायो, वियान मुल्डर, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, नांद्रे बर्गर.


RSA 116 (27.3)

IND 117/2 (16.4)  India won by 8 wkts

PLAYER OF THE MATCH = Arshdeep Singh

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें