Sanju Samson 110m Six: जिम्बाब्वे के खिलाफ 5वें टी20 मैच में भारतीय मीडिल ऑर्डर में संजु सैमसन ने 45 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली। उनकी जिम्मेदारी पारी की बदौलत टीम इंडिया 167 तक पहुंच पाई । संजु सैमसन ने अपनी 58 रन की पारी में शानदार 4 छक्के और एक चौका लगाया। वहीं, सैमसन ने 110 मीटर का गगनचुंबी छक्का भी लगाया।
छक्का देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे
पहले दो मैचों से रहे बाहर
संजु सैमसन सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर थे। सैमसन टी20 विश्वकप में भारतीय टीम के स्क्वॉड में शामिल थे। लिहाजा वह जिम्बाब्वे में टीम इंडिया से समय पर जुड़ नहीं पाए थे। उन्हें टी20 विश्वकप के मैचों में भी मौका नहीं मिला था।