Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND vs ZIM T20 Series: जानिए सीरीज के आखिरी 3 मैचों में गिल किसको देंगे मौका और कौन होगा बाहर

July 9, 2024

IND vs ZIM T20 Series: जानिए सीरीज के आखिरी 3 मैचों में गिल किसको देंगे मौका और कौन होगा बाहर

India vs Zimbabwe T20I Series: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के अब तक दो मुकाबले हो चुके हैं। सीरीज का पहला ही मैच जीतकर जिम्बाब्वे ने सभी को चौंका दिया था लेकिन पिछले मैच में टीम इंडिया ने 100 रन के बड़े अंतर से मैच जीतकर सीरीज में बराबरी की, सीरीज के तीन मैच अभी भी बाकी हैं। इस बीच बाकी मुकाबलों के लिए भारतीय टीम में बदलाव किए गए हैं। हालांकि ये बदलाव नए नहीं हैं, पहले से ही ये बातें तय थीं। टी20 वर्ल्ड कप की चैंपियन टीम में शामिल संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल और शिवम दूबे टीम इंडिया को ज्वाइन करने जिम्बाब्वे पहुंच चुके हैं। ऐसे में इन खिलाड़ियों के टीम में जुड़ने से कुछ खिलाड़ियों का पत्ता टीम की प्लेइंग 11 से कट सकता है। कौन है वो प्लेयर्स आइये जानते है।

ये खिलाड़ी हो सकते है स्क्वाड से बाहर
पहले दो मैचों में सिर्फ साई सुदर्शन को खेलने का मौका मिला, जबकि हर्षित राणा और जितेश शर्मा बेंच पर रहे। अब यशस्वी, संजू और शिवम जिम्बाब्वे में टीम से जुड़ चुके हैं, जिससे साई, हर्षित और जितेश की प्लेइंग इलेवन में जगह और स्क्वाड से बाहर होने का खतरा बढ़ गया है। बीसीसीआई ने अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। देखना होगा कि बीसीसीआई इन तीनों खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर क्या निर्णय लेता है।

जानिए नए प्लेयर्स को कैसे मिलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जगह
सवाल ये है कि जो नए खिलाड़ी अब जिम्बाब्वे गए हैं, वे प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बना पाएंगे या नहीं। क्योंकि संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे की जगह काफी मुश्किल से बनेगी। कप्तान शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ओपनिंग कर रहे हैं, तीसरे नंबर पर रुतुराज गायकवाड आ रहे हैं, ऐसे में जायसवाल की प्लेइंग इलेवन में एंट्री तो मुश्किल है, लेकिन इतना जरूर है कि ध्रुव जुरेल की जगह संजू सैमसन की एंट्री प्लेइंग इलेवन में हो सकती है। वहीं बात अगर शिवम दुबे की करें तो उनकी एंट्री साई सुदर्शन की जगह हो सकती है। उनके आने से शुभमन गिल को बॉलिंग का एक और विकल्प मिल जाएगा।

जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी तीन टी20 मैचों के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें