Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ind Vs Ban: India ने Bangladesh को 188 रन से रौंदा, सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त

December 18, 2022

Ind Vs Ban: India ने Bangladesh को 188 रन से रौंदा, सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त

चटगांव: भारत ने कुलदीप यादव (आठ विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से बंगलादेश को पहले टेस्ट में रविवार को 188 रन से रौंद दिया। भारत ने बंगलादेश को 513 रन का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में बंगलादेश पांचवें दिन 324 रन पर ऑलआउट हो गयी। बंगलादेश ने दिन की शुरुआत 272/6 के स्कोर से की और भारत को बचे हुए चार विकेट लेने में सिर्फ 50 मिनट लगे। चौथे दिन नाबाद लौटे मेहदी हसन मिराज़ ने मोहम्मद सिराज को चौका लगाकर दिन की शुरुआत की लेकिन दो ओवर बाद सिराज का शिकार हो गये।

मिराज़ का विकेट गिरने के बाद भी कप्तान शाकिब अल-हसन ने आक्रामक खेल जारी रखा, हालांकि पुछल्ले बल्लेबाज विकेट पर समय नहीं बिता सके। शाकिब ने कुलदीप यादव की गेंद पर आउट होने से पहले 108 गेंदें खेलकर छह चौकों और छह छक्कों की बदौलत 84 रन बनाये, जबकि ताइजुल इस्लाम, इबादत हुसैन और खालिद अहमद आपस में सिर्फ 21 गेंदें ही खेल सके। भारत ने इस जीत की बदौलत दो मैचों की सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली और उसकी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अब भी बरकरार हैं। सीरीज का दूसरा मैच 22 दिसंबर से ढाका के शेरे बंगला नेशनल स्टेडियम में खेला जायेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें