
दक्षिण अफ्रीका से दोनों टैस्ट मैच में हार झेलने के बाद भारत विश्व टैस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) तालिका में 5वें स्थान पर खिसक गया है जिससे उसकी फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को करारा झटका लगा है। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद पाकिस्तान से नीचे 5वें स्थान पर खिसक गई है और उसका पीसीटी (प्रतिशत) 48.15 पर आ गया है। भारत ने मौजूदा विश्व टैस्ट चैंपियनशिप चक्र में 9 टैस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से 4 जीते, 4 हारे और एक ड्रॉ रहा। भारतीय टीम अब अगले साल अगस्त में 2 टैस्ट मैच की श्रृंखला के लिए श्रीलंका जाएगी और उसके बाद अक्तूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला खेलेगी। विश्व टैस्ट चैंपियनशिप का मौजूदा चैंपियन दक्षिण अफ्रीका 4 टैस्ट मैचों में 36 अंकों के साथ शीर्ष पर चल रहे ऑस्ट्रेलिया के ठीक पीछे दूसरे स्थान पर है। उसका पीसीटी बढ़कर 75 हो गया है।
ये भी पढ़ें- चंडीगढ़ में फिर दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
