Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में भारत-दक्षिण अफ्रीका T-20 क्रिकेट मैच की तैयारियां शुरू

November 23, 2025

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में भारत-दक्षिण अफ्रीका T-20 क्रिकेट मैच की तैयारियां शुरू

धर्मशाला: धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले टी-20 मैच के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अगले महीने 14 दिसंबर को भारत- दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच खेला जाएगा। मैच को लेकर शनिवार को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में जिला प्रशासन तथा एचपीसीए के अधिकारियों के बीच तैयारियों को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने की । उन्होंने कहा कि टी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच के लिए खिलाड़ियों तथा दर्शकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

उन्होंने मैच के दौरान खिलाडिय़ों तथा दर्शकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पुख्ता कदम उठाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने आयोजन के संदर्भ में कानून, यातायात एवं पाकिर्ंग व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, सड़कों की मरम्मत, शहर की साफ-सफाई तथा अग्निशमन सेवाओं इत्यादि सहित अन्य संबंधित तैयारियों का जायजा लिया और इस बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बारिश के देवता इंद्रु नाग मंदिर में आज होगी पूजा अर्चना : 14 दिसंबर को होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 मैच पर बारिश का साया न पड़े, इसके लिए (एचपीसीए) प्रबंधन ने इंद्रदेव को मनाने की तैयारी कर ली है।

पिछले दो मैचों के बारिश में धुल जाने के अनुभव से सीखते हुए प्रबंधन इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। इसी मनोकामना को लेकर 23 नवंबर को खनियारा स्थित प्राचीन इंद्रूनाग मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना,हवन-यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह पहली बार नहीं है जब एचपीसीए ने इंद्रूनाग का आशीर्वाद मांगा हो, स्टेडियम को जब भी किसी बड़े मैच की मेजबानी मिलती है तो प्रबंधन सफल आयोजन और साफ मौसम के लिए देवता के दरबार में शीश नवाता है। मैच के दौरान खिलाडिय़ों और दर्शकों को बेहतर सुविधाए मुहैया करवाई जाएगी।

ये भी पढ़ें : VIDEO : दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी Aramco पर ईरान का जबरदस्त हमला, तेल बाजार में मचा हाहाकार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें