Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

India Tour Zimbabwe: टी20 सीरीज के लिए कोच VVS Laxman के साथ युवा टीम इंडिया Zimbabwe हुई रवाना

July 2, 2024

India Tour Zimbabwe: टी20 सीरीज के लिए कोच VVS Laxman के साथ युवा टीम इंडिया Zimbabwe हुई रवाना

नई दिल्ली : युवा भारतीय क्रिकेट टीम और अंतरिम कोच वीवीएस लक्ष्मण 6-14 जुलाई तक हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए सोमवार देर रात जिम्बाब्वे के लिए रवाना हुए। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों और कोच की जिम्बाब्वे के लिए रवाना होने की कई तस्वीरें पोस्ट की। पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा। यह चौथी बार होगा जब जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में भारत की मेजबानी करेगा, इससे पहले क्रमश: 2010, 2015 और 2016 में दोनों टीमों के बीच मुकाबला हुआ था।

शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम में अभिषेक शर्मा, रियान पराग और तुषार देशपांडे शामिल हैं, जिन्हें पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है जिम्बाब्वे का दौरा गिल के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला बड़ा नेतृत्व है, इससे पहले वे आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस के कप्तान थे। आईपीएल 2024 में अपने-अपने फ्रैंचाइजी के लिए शानदार प्रदर्शन के चलते अभिषेक, रियान और तुषार को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है।विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ 4-1 की सीरीज जीत में भारत के लिए तीन टेस्ट खेलने के बाद पहली बार भारत की टी20आई टीम में शामिल किया गया है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे।

बारबाडोस में फंसे खिलाड़ी में यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और संजू सैमसन शामिल हैं। वो थोड़ी देर से टीम के साथ जुड़ेंगे।

जिम्बाब्वे : सिकंदर रजा (कप्तान), अकरम फराज, बेनेट ब्रायन, कैंपबेल जॉनाथन, चतारा तेंडाई, जोंगवे ल्यूक, कैया इनोसेंट, मदांडे क्लाइव, माधेवेर वेस्ली, मारुमनी तादिवानाशे, मसाकाद्जा वेलिंगटन, मावुता ब्रैंडन, मुजारबानी ब्लेसिंग, मायर्स डायोन, नकवी अंतुम, नगारवा रिचर्ड, लायन मिल्टन।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें