Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

September 27, 2024

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

कानपुर। भारत ने दो मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट मैच में शुक्रवार को यहां टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। बीती रात बारिश होने के कारण आउटफील्ड गीली हो गई और टॉस में विलंब हुआ। मैदान को सुखाने के लिए ‘सुपर-सॉपर’ की मदद ली गयी। भारतीय टीम इस मैच में बिना किसी बदलाव के मैदान में उतर रही है, जबकि बांग्लादेश ने दो बदलाव किये हैं। नाहिद राणा और तस्कीन अहमद की जगह एकादश में खालिद अहमद और ताइजुल इस्लाम को मौका मिला है। भारत श्रृंखला का पहला मैच 280 रन से जीतकर 1-0 से आगे है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।

बांग्लादेश : नजमुल हसन शांतो (कप्तान), शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद और खालिद अहमद।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें