Site icon Dainik Savera Times

भारतीय ऑलराऊंडर Shivam Dube ने उभरते 10 खिलाड़ियों के लिए 70-70 हजार रूपये देने की घोषणा की

चेन्नई: भारतीय ऑलराऊंडर शिवम दुबे ने युवाओं को प्रोत्साहित करने वाला कदम उठाते मंगलवार को तमिलनाडु के 10 उभरते हुए खिलाड़ियों को 70-70 हजार रुपए देने का वादा किया। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का प्रतिनिधित्व करने वाले दुबे ने तमिलनाडु खेल पत्रकार संघ (टीएनएसजेए) के पुरस्कार और छात्रवृत्ति समारोह के दौरान यह दिल को छू लेने वाला फैसला लिया। दुबे को यह पुरस्कार टीएनएसजेए द्वारा दी जाने वाली 30,000 रुपए की छात्रवृत्ति के अतिरिक्त दिया गया।

दुबे ने कहा, ‘जब मैं टीम होटल से इस स्थान पर आ रहा था, तो डॉ. बाबा (टीएनसीए सचिव) ने मुझे बताया कि यह (कार्यक्रम) यहां के कुछ युवाओं की मदद करने का एक प्रयास है। ऐसे में यह कदम सभी युवा एथलीटों का हौसला बढ़ाएगा।’ कार्यक्रम में सीएसके के मुख्य कार्यकारी अधिकारी काशी विश्वनाथन भी शामिल हुए। उन्होंने कहा, ‘ये छोटी-छोटी चीजें उन्हें कड़ी मेहनत करने और देश को गौरवान्वित करने के लिए अतिरिक्त प्रेरणा प्रदान करती हैं। मुझे अन्य राज्यों के बारे में पता नहीं है लेकिन मैंने मुंबई में ऐसी पहल देखी है। मैं निश्चित रूप से अन्य राज्यों को भी ऐसे कार्यक्रम शुरू करने के लिए कहूंगा।’

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 BO Day 17: IPL के बीच भी दुनियाभर में छाई ‘धुरंधर 2’, 17 दिनों में तोड़ा रिकॉर्ड   

Exit mobile version