Site icon Dainik Savera Times

भारतीय बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal मुंबई को छोड़कर अब गोवा के लिए खेलेंगे

मुंबई: भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने निजी कारणों से अपनी घरेलू टीम मुंबई को छोड़ने का फैसला किया है। जायसवाल ने मुंबई क्रिकेट संघ को मंगलवार को लिखे पत्र में कहा कि वह मुंबई छोड़कर गोवा के लिए खेलना चाहते हैं। एमसीए ने उनका अनुरोध मान लिया। अब जायसवाल 2025-26 सत्र में गोवा के लिए खेलेंगे। एमसीए के एक अधिकारी ने बताया,‘यह हैरानी की बात है। उसने कुछ सोचकर ही यह कदम उठाया होगा। उनसे हमने कहा कि उसे रिलीज कर दिया जाए और हमने उसका अनुरोध मान लिया।’ जायसवाल ने मुंबई के लिए आखिरी मैच 23 से 25 जनवरी के बीच रणजी ट्रॉफी में जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेला था।

ये भी पढ़ें-UAE से पंजाब लाया गया अमृतपाल मेहरों; की थी ‘इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी’ की हत्या    

Exit mobile version