Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय जूनियर निशानेबाजों की होटल के नियम तोड़ने की शिकायत

July 30, 2023

भारतीय जूनियर निशानेबाजों की होटल के नियम तोड़ने की शिकायत

नई दिल्ली: भारतीय निशानेबाजी दल के कुछ सदस्यों ने हाल में चांगवोन में तीसरी विश्व जूनियर चैंपियनशिप के दौरान उस होटल के नियमों का उल्लंघन किया जहां वे ठहरे थे। इस घटना की शिकायत 90 सदस्यीय दल के साथ गए अधिकारियों से की गई है।इसके अलावा होटल के कुछ कमरों में सामान को नुकसान के मामले भीसामने आए। अधिकारी ने बताया, ‘‘हम स्वतंत्र रूप से घटना (महिला निशानेबाज का पुरुष निशानेबाज के कमरे में मिलना) की पुष्टि नहीं कर पाए क्योंकि किसी ने भी उन्हें कमरे के अंदर जाते या बाहर निकलते हुए नहीं देखा।

उन्होंने कहा, हालांकि होटल ने कमरों में कुछ सामान को नुकसान पहुंचाने की जानकारी दी जिसके लिए उन्हें भरपाई कर दी गई। अधिकारी ने कहा, ‘‘होटल के स्वागत कक्ष ने महिला निशानेबाज के पुरुष निशानेबाज के कमरे में मिलने की घटना की भी जानकारी दी लेकिन उक्त निशानेबाजों से बात करने पर कुछ नहीं पता चला। टीम का कोई भी सदस्य होटल द्वारा शिकायत की गई गतिविधियों में लिप्त नहीं था। भारत ने कोरिया के शहर में 24 जुलाई को संपन्न हुए टूर्नामेंट के लिए प्रतिस्पर्धी देशों के बीच सबसे बड़ा दल भेजा था। भारत छह स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य पदक के साथ चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहा था। चीन ने 12 स्वर्ण सहित 28 पदक जीते थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘जिन निशानेबाजों की शिकायत की गई वे अपने खर्चे पर गए थे। वे शॉटगन निशानेबाज हैं। अपने खर्चे पर जाने वाले निशानेबाजी ‘न्यूनतम क्वालीफिकेशन स्कोर’ (एमक्यूएस) वर्ग में चुनौती पेश करते हैं। किसी प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करने या निशानेबाजी प्रतियोगिताओं के अगले स्तर पर चुनौती पेश करने के लिए एमक्यूएस न्यूनतम स्कोर होता है जिसे बनाना होता है। एमक्यूएस स्कोर की घोषणा भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) करता है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान हमें पता चला कि महिला निशानेबाज ने पुरुष निशानेबाज का शौचालय इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह की घटनाएं भी सामने आईं कि खिलाड़ियों ने ‘इलेक्ट्रिक केटल’ में नूडल्स बनाकर उन्हें खराब कर दिया। हमने होटल को उपकरणों के नुकसान के लिए भुगतान कर दिया। अधिकारी ने पुष्टि की कि दल के साथ एक गए सीनियर अधिकारी ने एनआरएआई को रिपोर्ट सौंपी है और कोचिंग स्टाफ सहित प्रत्येक को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें