
इपोह: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सुल्तान अजलान शाह कप टूर्नामैंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड 3-2 से हराया। भारत के लिए अमित रोहिदास ने (चौथे), संजय ने (32वें), और सेल्वम कार्थी ने (54वें) मिनट में गोल दागे, वहीं न्यूजीलैंड की ओर से जॉर्ज बेकर ने (42वें और 48वें) मिनट में गोल किए। आज यहां सुल्तान अजलान शाह कप स्टेडियम में खेले गए मैच के पहले कुछ शुरुआती मिनटों में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड पर बढ़त बनाई। भारत ने आखिरी स्टेज में अपनी पकड़ बनाए रखी और मुकाबला 3-2 से अपने नाम कर लिया।