Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Yuki Bhambri-Saketh Myneni की भारतीय जोड़ी ने बैंकॉक ओपन चैलेंजर जीता खिताब

January 14, 2023

Yuki Bhambri-Saketh Myneni की भारतीय जोड़ी ने बैंकॉक ओपन चैलेंजर जीता खिताब

नॉन्थाबुरीः युकी भांबरी और साकेत मायनेनी की शीर्ष वरीय भारतीय जोड़ी ने शनिवार को यहां पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए बैंकॉक ओपन चैलेंजर खिताब अपने नाम किया। यह एटीपी चैलेंजर टूर में इस जोड़ी की छठी ट्राफी है। युकी-साकेत का यह सातवां फाइनल था। इस भारतीय जोड़ी ने क्रिस्टोफर रूंगकाट और अकीरा सैंटिलान को रोमांचक फाइनल में एक घंटे और 50 मिनट में शिकस्त दी हैं।

पिछले साल जोड़ी बनाने वाले युकी-साकेत ने इंडोनेशियाई-आस्ट्रेलियाई जोड़ी को 2-6 7-6(7) 14-12 से हराया। युकी-साकेत ने पिछले साल अप्रैल से अक्टूबर के बीच छह चैलेंजर फाइनल में जगह बनायी जिसमें से पांच में खिताब जीते। शनिवार को मिली इस जीत से 28 वर्षीय युकी एटीपी युगल रैकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ 90 स्थान पर पहुंच जायेंगे जबकि 35 साल के साकेत को भी अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 74वें स्थान पर पहुंचना चाहिए। अब यह भारतीय जोड़ी सत्र के पहले ग्रैंडस्लैम आस्ट्रेलियाई ओपन में खेलेगी जिसमें उन्हें वाइल्डकार्ड से प्रवेश दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें