Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ranji Trophy में भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास, 4 गेंदों में 4 विकेट चटकाने वाला तीसरा गेंदबाज बना

February 13, 2024

Ranji Trophy में भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास, 4 गेंदों में 4 विकेट चटकाने वाला तीसरा गेंदबाज बना

रणजी ट्रॉफी में रोज ही फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। ग्रुप डी के मुकाबले में मध्य प्रदेश ने बड़ौदा को 52 रन और एक पारी से हराया। इस मुकाबले में मध्य प्रदेश के गेंदबाजों की ओर से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। दूसरी तरफ बड़ौदा का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका, जिसके चलते टीम को हार का सामना करना पड़ा। मध्य प्रदेश के 31 वर्षीय तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया ने बड़ौदा के खिलाफ बेहरीन गेंदबाजी का नमूना पेश किया। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया है। उन्होंने पहली पारी में 2 विकेट और दूसरी पारी में पांच विकेट झटके। बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ही उन्होंने रिकॉर्ड बुक में अपना दर्ज करवा लिया। उन्होंने इस मुकाबले में हैट्रिक ली। वह यहीं नहीं रुके उन्होंने चार गेंदों में चार विकेट हासिल करके अपनी टीम को विजेता बनाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें