Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय टीम ने मिक्स्ड 4×100 मी. रिले में ‘नैशनल रिकॉर्ड’ से जीता ब्रॉन्ज

September 30, 2026

भारतीय टीम ने मिक्स्ड 4×100 मी. रिले में ‘नैशनल रिकॉर्ड’ से जीता ब्रॉन्ज

नागोया: एशियन गेम्स 2026 में मिक्स्ड 4×100 मीटर रिले फाइनल में भारत ने ब्रॉन्ज मैडल अपने नाम करते हुए एक नया नैशनल रिकॉर्ड बनाया। गुरिंदरवीर सिंह, स्नेहा सत्यनारायण, अनिमेष कुजूर और हरिता भद्रा की टीम ने मिलकर इस दौड़ को पूरा करने में 41.06 सैकेंड का समय लिया। चीन ने 40.78 सैकेंड में गोल्ड मैडल जीता, जबकि थाईलैंड 40.87 सैकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

भारत ने 41.06 सैकेंड में रेस पूरी की, जो चैंपियन से 0.28 सैकेंड पीछे था। भारतीय टीम ने इस सीजन का अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया, जिसके साथ गैबोरोन में वर्ल्ड रिले 2026 के दौरान राहुल कुमार, नित्या गांधे, अनिमेष और स्नेहा द्वारा बनाए गए 41.35 सैकेंड के पिछले नैशनल रिकॉर्ड में सुधार किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें