Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय महिला हॉकी टीम FIH Junior World Cup में Belgium से 2-3 से हारी

December 3, 2023

भारतीय महिला हॉकी टीम FIH Junior World Cup में Belgium से 2-3 से हारी

 

सैंटियागो: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप 2023 में अपने तीसरे और अंतिम पूल मुकाबले में बेल्जियम के खिलाफ 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। भारत की ओर से अन्नू ने (47 वें, 51 वें मिनट में दो गोल किए, जबकि नोआ श्रेउर्स ने पांच वें फ्रांस डी मोट ने 42 वें और एस्ट्रिड बोनामी ने 52 वें मिनट ने बेल्जियम के लिए एक-एक गोल किया। शुरुआती पेनाल्टी कॉर्नर हासिल करने के बावजूद भारत इसे गोल में तब्दील नहीं कर सका।

नोआ श्रेउर्स के पांचवें मिनट मे किए गए मैदानी गोल ने बेल्जियम को शुरुआती बढ़त दिलाई। भारत ने दूसरे क्वार्टर में आक्रामक रुख अपनाया। फिर भी, बेल्जियम की मजबूत रक्षा ने भारत के प्रयासों को विफल कर दिया, जिससे हाफटाइम तक उनकी 1-0 की बढ़त बरकरार रही और दूसरा क्वार्टर गोलरहित समाप्त रहा 1 बेल्जियम ने तीसरे क्वार्टर में बेल्जियम अंतत: फ्रांस डी मोट के 42 वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को कुशलतापूर्वक गोल में बदलते हुए बढ़त कर दिया।

अंतिम क्वार्टर में, भारत ने तत्काल आक्रामक शुरुआत की, जिससे मैच का पहला गोल अन्नू (47‘) ने पेनल्टी कॉर्नर से किया, जिससे अंतर कम हो गया। इस सफलता से सशक्त होकर, भारत ने अपने हमले तेज कर दिए, जिसके परिणामस्वरूप एक महत्वपूर्ण पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे अन्नू (51‘) ने शांति से गोल में बदल दिया, जिससे स्कोर बराबर हो गया।

लेकिन, कुछ क्षण बाद, बेल्जियम को भी पेनल्टी स्ट्रोक दिया गया, जिसे एस्ट्रिड बोनामी (52‘) ने भारत के गोलकीपर के पास से छकाते हुए अपनी टीम को फिर से बढ़त दिला दी, और अंतत: 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। भारत पूल सी में तीन अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है और तीसरे स्थान पर मौजूद जर्मनी की तुलना में बेहतर गोल-अंतर है, जिसके तीन अंक हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें