Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुरूषों की स्पीड स्केटिंग 10000मीटर में छठे और सातवें स्थान पर पहुंचे भारत के आनंद कुमार और सिद्धांत कांबले

September 30, 2023

पुरूषों की स्पीड स्केटिंग 10000मीटर में छठे और सातवें स्थान पर पहुंचे भारत के आनंद कुमार और सिद्धांत कांबले

हांगझोउ: भारत के आनंद कुमार वेलकुमार और सिद्धांत कांबले ने एशियाई खेलों में पुरूषों की स्पीडस्केटिंग 10000 मीटर फाइनल में क्रमश: छठा और सातवां स्थान हासिल किया । आनंद ने 15 : 40.978 और सिद्धांत ने 15 : 57.944 का समय निकाला। दक्षिण कोरिया के बायोनी जियोंग ने 15 : 39. 867 के साथ स्वर्ण पदक जीता । चीन के झांग झेनहाइ को रजत और कोरिया के चोइ इन्हो को कांस्य पदक मिला ।

महिलाओं के वर्ग में अराती कस्तूरी राज पांचवें और हीरल साधू सातवें स्थान पर रही । चीनी ताइपै की पेइ यू शिह को स्वर्ण और हो चेन यांग को रजत पदक मिला । दक्षिण कोरिया की यू गाराम को कांस्य पदक मिला।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें