Site icon Dainik Savera Times

पारिवारिक एमरजैंसी के कारण भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल घर लौटे

दुबई: भारत के गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल पारिवारिक एमरजैंसी के कारण दक्षिण अफ्रीका अपने घर रवाना हो गए। मोर्कल को पिछले साल सितंबर में भारत का गेंदबाजी कोच बनाया गया था। वह शनिवार को भारतीय टीम के साथ दुबई पहुंचे और बुधवार से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी से पहले शुरुआती अभ्यास सत्र में भी मौजूद थे। वह सोमवार को दूसरे अभ्यास सत्र में भारतीय टीम के साथ नहीं थे। भारत को पहला मैच 20 फरवरी को बंगलादेश से खेलना है। भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण टूर्नामैंट से बाहर हैं, जिससे तेज आक्रमण का दारोमदार मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और हर्षति राणा पर है जबकि हाíदक पंड्या चौथा विकल्प हैं।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह केस में HC का अहम फैसला: NSA हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका की खारिज

Exit mobile version