Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्पेन के फुटबॉल क्लब से हारी भारत की अंडर-17 टीम

April 26, 2023

स्पेन के फुटबॉल क्लब से हारी भारत की अंडर-17 टीम

नयी दिल्ली: भारत की अंडर-17 फुटबाल टीम को स्पेन दौरे के अपने दूसरे अभ्यास मैच में मैड्रिड के लेगानेस अंडर-18 क्लब से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।भारत की अंडर-17 टीम इस साल जून-जुलाई में होने वाले एएफसी अंडर-17 एशियाई कप तैयारियों के सिलसिले में अभी स्पेन के दौरे पर है।

भारतीय टीम ने इससे पहले पिछले सप्ताह एटलेटिको डी मैड्रिड अंडर-17 के खिलाफ अभ्यास मैच में 4-1 से जीत हासिल की थी।भारतीय टीम ने लेगानेस के खिलाफ सकारात्मक शुरुआत की और खेल शुरू होते ही आक्रामक रवैया अपनाया। भारत के पास चौथे मिनट में ही गोल करने का मौका था लेकिन तब डैनी मेइती लैशराम के क्रॉस पर लगाया गया शाश्वत पवार का शॉट विरोधी टीम के गोलकीपर ने रोक दिया।

मैच आगे बढ़ने के साथ भारतीय खिलाड़ियों ने खेल पर नियंत्रण बनाए रखने की अच्छी कोशिश की लेकिन स्पेन के क्लब में 35वें मिनट में जवाबी हमला करके पहला गोल दाग दिया। उसकी तरफ से यह गोल प्रिसो ने किया।एक गोल से पिछड़ने के बावजूद भारतीय टीम ने हौसला नहीं खोया और आक्रामक खेल जारी रखा। दूसरे हाफ में हालांकि स्पेनिश टीम ने हमलावर तेवर अपनाए जिसका उसे 68वें मिनट में फायदा मिला जब गोंजालो ने उसकी तरफ से दूसरा गोल किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें