Site icon Dainik Savera Times

चोटिल मोहम्मद शमी का बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में खेलने पर संदेह

नई दिल्ली: चोट के कारण पहले से ही 3 मैचों की वन डे शृंखला से बाहर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं, जिससे उनके बंगलादेश के खिलाफ टैस्ट शृंखला में खेलने की संभावना न के बराबर है। शमी बेंगलूर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में हैं और वहां से रिपोर्ट्स उनके लिए सही नहीं हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक एनसीए स्टाफ अनुभवी गेंदबाज के रिकवरी और रिहैब का रोडमैप तैयार करेगा। फिलहाल उनकी वापसी को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। 32 वर्षीय शमी ने आखिरी बार पिछले महीने आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप में भारत के लिए खेला था।

Exit mobile version