Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट ने IIS-संगाई कप की घोषणा की

March 22, 2023

इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट ने IIS-संगाई कप की घोषणा की

इंफाल: इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट (आईआईएस) ने मणिपुर जूडो संघ (एमजेए) के सहयोग से आईआईएस-संगाई कप के आयोजन की घोषणा बुधवार को की। आईआईएस ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आयोजन 31 मार्च से दो अप्रैल तक होगा। आईआईएस संगाई कप की तैयारी में एमजेए सब-जूनियर, कैडेट एवं जूनियर आयु समूहों में पूर्वोत्तर जूडो चैंपियनशिप के पहले संस्करण का आयोजन भी करेगा।

चैंपियनशिप का आयोजन इंटरनेशनल जूडो फेडरेशन (आईजेएफ) और भारतीय जूडो संघ (जेएफआई) के प्रतियोगिता नियमों और विनियमों एवं खेल संहिता के अनुसार किया जाएगा। आईआईएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रुश्दी वारले ने कहा, ‘आईआईएस-संगाई कप जूडो कार्यक्रम के लिये एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की दिशा में पहला कदम है। हम इन जूडोकाओं की क्षमताओं का विश्लेषण करने और समझने के लिये टूर्नामेंट में अपने कुछ सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगी भेजेंगे और साथ ही उन्हें अपने सहयोगी जूडो कार्यक्रम में शामिल करेंगे।’

एमजेए के महासचिव सोइबाम इंद्रकुमार ने कहा, ‘‘जमीनी स्तर से कुलीन प्रशिक्षण तक जूडो को एक बढ़ते खेल के रुप में बढ़ावा देने के प्रयास में संगाई कप एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। आईआईएस ने मणिपुर राज्य में मौजूद प्रतिभा को और विकसित करने के लिये एक आदर्श रोडमैप तैयार किया है और हम उस दिशा में मिलकर काम कर रहे हैं। हम एक सफल टूर्नामेंट की उम्मीद कर रहे हैं।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें