Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

IOC ने रणधीर को OCA के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाते रहने को कहा 

July 31, 2023

IOC ने रणधीर को OCA के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाते रहने को कहा 

लुसाने: भारत के अनुभवी खेल प्रशासक रणधीर सिंह चीन के हांगझोउ में होने वाले आगामी एशियाई खेलों के दौरान एशिया ओलंपिक परिषद (ओसीए) के प्रभारी होंगे क्योंकि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने ओसीए के हाल के चुनाव को मान्यता देने से इनकार कर दिया है।आईओसी ने रणधीर को ओसीए के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन जारी रखने के लिए कहा है। आईओसी ने बैंकॉक में हाल ही में हुए ओसीए चुनावों में कथित संलिप्तता को लेकर कुवैत के शेख अहमद अल-फहद अल-सबा पर तीन साल के लिए प्रतिबंध लगाने के बाद भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के पूर्व महासचिव और आईओसी के पूर्व सदस्य रणधीर को पत्र लिखा।

बैंकॉक में हुए चुनावों में शेख अहमद अल-फहद अल-सबा के भाई शेख तलाल फहद अल-अहमद अल-सबा को 20 के मुकाबले 24 वोट से शीर्ष महाद्वीपीय खेल निकाय का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। लेकिन आईओसी ने अपने नैतिक आयोग की सिफारिश पर ओसीए अध्यक्ष पद पर शेख तलाल फहद अल-अहमद अल-सबा के चुनाव को मान्यता देने से इनकार कर दिया और चुनावों की जांच शुरू कर दी। ओपेक के पूर्व महासचिव शेख अहमद को 2021 में स्विस आपराधिक अदालत द्वारा जालसाजी का दोषी ठहराए जाने के बाद पहले ही आईओसी के सदस्य के रूप में निलंबित कर दिया गया था।  जिसके बाद उन्होंने ओसीए के अध्यक्ष का पद भी छोड़ दिया था।

आईओसी ने पत्र में कहा, आईओसी जांच अक्टूबर 2023 से पहले समाप्त होने की संभावना नहीं है और आईओसी ने शेख तलाल अल-सबा के चुनाव को मान्यता नहीं दी है इसलिए आईओसी ओसीए के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में आपके (रणधीर) साथ और बैंकॉक आम सभा से पहले मौजूद ओसीए कार्यकारी बोर्ड के साथ काम करना जारी रखेगा।’इसमें कहा गया, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि आप ओसीए प्रशासन को सभी मामलों में निर्देश देना जारी रखेंगे जिसमें किसी भी कार्यकारी बोर्ड, आम सभा और ओसीए के प्रशासन के लिए आवश्यक अन्य बैठकों को बुलाना शामिल है। अगर आप पुष्टि कर सकें कि आईओसी दैनिक प्रशासन कार्यों के लिए किससे संपर्क करे तो हमें खुशी होगी। अब आईओसी के मानद सदस्य पूर्व निशानेबाज रणधीर ने 1991 से 2015 तक ओसीए महासचिव के रूप में भी काम किया है।

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें