Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2023: PBKS और DC होंगे आज आमने-सामने, जानें कब शुरू होगा मैच

May 13, 2023

IPL 2023: PBKS और DC होंगे आज आमने-सामने, जानें कब शुरू होगा मैच

नई दिल्ली: प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी दिल्ली कैपिटल्स की टीम शनिवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में जीत दर्ज करके पंजाब किंग्स के समीकरणों को बिगाड़ने और अपनी धुंधली उम्मीदों को कायम रखने की कोशिश करेगी। दिल्ली ने अभी तक 11 मैचों में केवल चार मैच जीते हैं और अगर वह अपने बचे हुए तीनों मैच में जीत भी दर्ज करता है तब भी उसके 14 अंक होंगे जो कि शीर्ष चार में जगह बनाने के लिए संभवत: पर्याप्त नहीं होंगे। अगर मगर के समीकरणों को देखते हुए दिल्ली की टीम का भाग्य अब दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर करता है।

पंजाब किंग्स की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। उसके 11 मैचों में पांच जीत से 10 अंक हैं और उसे प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए अपने बाकी बचे तीनों मैच में जीत हासिल करनी होगी। दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या उसकी टीम में शामिल भारत के बल्लेबाजों का नहीं चल पाना। उसकी टीम अपने विदेशी खिलाड़ियों कप्तान डेविड वार्नर, विकेटकीपर बल्लेबाज फिल सॉल्ट और मिशेल मार्श पर काफी निर्भर है। पंजाब की टीम बल्लेबाजी में अब भी कप्तान शिखर धवन पर निर्भर है जिन्होंने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई है लेकिन यही बात उनके सलामी जोड़ीदार प्रभसिमरन सिंह के बारे में नहीं कही जा सकती है। मैच शुरू होने का समय शाम 7:30 बजे।

पंजाब किंग्स : शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तायडे, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़, सैम कुरेन, सिकंदर रजा, हरप्रीत भाटिया, विद्वाथ कावेरप्पा, मोहित राठी, शिवम सिंह।

दिल्ली कैपिटल्स : डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी साव, मिचेल मार्श, सरफराज खान, अमन हाकिम खान, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, खलील अहमद, कुलदीप यादव, रोवमैन पॉवेल, रिले रोसो, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, मुकेश कुमार, फिल साल्ट, लुंगी एनगिडी, प्रवीण दुबे, ललित यादव, रिपल पटेल, विक्की ओस्तवाल, ईशांत शर्मा, मनीष पांडे, कमलेश नागरकोटी, यश ढुल।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें