Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2023: आज आमने-सामने होंगे पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस, दोनों में होगी कड़ी टक्कर

May 3, 2023

IPL 2023: आज आमने-सामने होंगे पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस, दोनों में होगी कड़ी टक्कर

मोहाली: पिछले मैच में अप्रत्याशित जीत के बाद अपना अभियान पटरी पर लाने के प्रयासों में जुटी मुंबई इंडियंस की टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बुधवार को यहां होने वाले मैच में पंजाब किंग्स की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। मुंबई और पंजाब दोनों टीमों के लिए आगे के मैच काफी महत्वपूर्ण है। पांच बार का चैंपियन मुंबई पिछले सत्र में दसवें और आखिरी स्थान पर रहा था और इस बार भी उसकी स्थिति अच्छी नजर नहीं आ रही है।

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम के आठ मैचों में आठ अंक है और वह सातवें स्थान पर है। ऐसे में एक हार से टीम के लिए आगे की राह कांटों भरी हो जाएगी। शिखर धवन की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स की टीम के नौ मैचों में 10 अंक हैं और वह छठे स्थान पर है। वह इस मैच में जीत दर्ज करके प्लेआॅफ में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को मजबूत करना चाहेगी।

मुंबई का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में अंतिम ओवर में मिली जीत से मनोबल बढ़ा होगा। सिंगापुर में जन्मे आस्ट्रेलियाई आॅलराऊंडर टिम डेविड ने लगातार तीन छक्के जड़कर मुंबई को जीत दिलाई थी। उनकी 14 गेंदों पर खेली गई नाबाद 45 रन की पारी से राजस्थान रॉयल्स का सात विकेट पर 212 रन का स्कोर भी बौना साबित हो गया।

टीम पंजाब किंग्स : शिखर धवन (कप्तान), अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, राहुल चाहर, सैम कुरैन, ऋषि धवन, नाथन एलिस, गुरनूर बराड़, हरप्रीत बराड़, हरप्रीत सिंह, विद्वाथ कावेरप्पा, लियाम लिविंगस्टोन, मोहित राठी, प्रभसिमरन सिंह, कागिसो रबाडा, भानुका राजपक्षे, एम शाहरुख खान, जितेश शर्मा, शिवम सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, सिकंदर रजा, अथर्व तायडे।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, अरशद खान, जेसन बेहरेनडॉर्फ, डेवाल्ड ब्रेविस, पीयूष चावला, टिम डेविड, राघव गोयल, कैमरन ग्रीन, इशान किशन, डुआन जानसन, क्रिस जॉर्डन, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, रिले मेरेडिथ , शम्स मुलानी, रमनदीप सिंह, संदीप वारियर, ऋतिक शौकीन, ट्रिस्टन स्टब्स, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, सूर्यकुमार यादव।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें