Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2023: आज मैदान में उतरेंगे RCB और MI, जानें मरेगा बाजी

May 9, 2023

IPL 2023: आज मैदान में उतरेंगे RCB और MI, जानें मरेगा बाजी

मुंबई: अब जबकि प्लेऑफ में जगह बनाने की जंग कड़ी हो गई है तब मुंबई इंडियंस के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर (आरसीबी) के खिलाफ मंगलवार को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म और डैथ ओवरों की गेंदबाजी सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है। रोहित ने अभी तक 10 मैचों में 18.39 की औसत से 184 रन बनाए हैं। यह लगातार दूसरा सत्र है जबकि उनका बल्ला नहीं चल पा रहा है।

मुंबई के लिए यह अच्छी बात है शीर्ष क्रम में रोहित के नहीं चलने पर उसके पास ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा और टिम डेविड जैसे खिलाड़ी हैं जो बाखूबी जिम्मेदारी निभा सकते हैं। रोहित पर से दबाव हटाने के लिए मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा लेकिन उसका यह दांव भी नहीं चल पाया। रोहित लगातार दूसरे मैच में खाता भी नहीं खोल पाए जबकि उनकी जगह पारी का आगाज करने वाले ग्रीन केवल 6 रन ही बना सके।

रोहित की फॉर्म के अलावा मुंबई के लिए डैथ ओवरों की गेंदबाजी भी चिंता का विषय बनी हुई है। उसने पहले गेंदबाजी करने पर लगातार 4 मैचों में 200 से अधिक रन लुटाए। इनमें से 2 मैच वानखेड़े स्टेडियम की सपाट पिच पर खेले गए थे। दूसरी तरफ आरसीबी विराट कोहली, फाफ डुप्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा होगा, क्योंकि जब इन तीनों का बल्ला चला है तब उसकी टीम जीत दर्ज करने में सफल रही है। बता दें के ये मैच भारतीय समय के अनुसार 7:30 बजे होगा।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में महिपाल लोमरोर ने भी 54 रन की उपयोगी पारी खेली लेकिन उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। डुप्लेसी ने अभी तक इस सत्र में 511 रन बनाए हैं लेकिन आरसीबी के लिए चिंता का विषय दिनेश कार्तिक का बल्लेबाजी में लगातार असफल रहना है। जोश हेजलवुड के शामिल होने से आरसीबी की गेंदबाजी को मजबूती मिली है। मोहम्मद सिराज टीम के अभी तक सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 10 मैच में 15 विकेट लिए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें