Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2023: आज का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच, जाने कब है मैच

May 13, 2023

IPL 2023: आज का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच, जाने कब है मैच

हैदराबाद: पिछले मैच में अप्रत्याशित जीत दर्ज करके अपनी उम्मीदें जगाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद टीम के बल्लेबाजों की शनिवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स के स्पिनरों के सामने कड़ी परीक्षा से गुजरना होगा। लखनऊ ने पिछले तीन में से दो मैच गंवाए हैं लेकिन यदि वह एडेन मार्कराम की अगुवाई वाली सनराइजर्स की टीम को हरा देता है तो फिर वह शीर्ष चार में जगह बना लेगा।

जहां तक सनराइजर्स की टीम की बात है तो वह 10 टीमों की अंक तालिका में अभी 10 मैचों में आठ अंक लेकर नौवें स्थान पर है। क्रुणाल पंड्या की अगुवाई वाली लखनऊ की टीम 11 मैचों में 11 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। उप्पल का विकेट हालांकि धीमी गति के गेंदबाजों को मदद पहुंचाता रहा है और ऐसे में स्पिनरों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। लखनऊ के पास रवि बिश्नोई, अनुभवी अमित मिश्रा और कप्तान क्रुणाल के रूप में उपयोगी स्पिन तिकड़ी है जिनके सामने सनराइजर्स के बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ सकता है। बता दें के ये दोपहर को 3.30 बजे शुरू होगा।

सनराइजर्स हैदराबाद : एडेन मार्कराम (कप्तान), अब्दुल समद, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को जेनसेन, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल राशिद, मयंक मार्कंडेय, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र यादव, मयंक डागर, नीतीश कुमार रैड्डी, अकील होसेन और अनमोलप्रीत सिंह।

लखनऊ सुपरजायंट्स : क्रुणाल पंड्या (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, अमित मिश्रा, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), नवीन उल हक, आयुष बडोनी, अवेश खान, करण शर्मा, युद्धवीर चरक, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, मार्क वुड, स्वप्निल सिंह, मनन वोहरा, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई, करुण नायर और मयंक यादव।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें